अयोध्या राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को सरकारी दफ्तर में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। मोदी सरकार का फैसला

Ram Mandir Inauguration: भारत के केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के कार्यालय में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखते हुए या निर्णय लिया गया है

RAM MANDIR INAUGURATION

अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन को लेकर चल रही जोर-शोर से तैयारी के बीच भारत सरकार ने गुरुवार को 18 जनवरी को बड़ा ऐलान किया केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है इस चीज को देखते हुए यह फैसला लिया गया है

RAM LALLA PRAN PRATISHTHA

सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी सरकारी कर्मचारी भी इस चीज का उत्सव मना रहे हैं और वह भी प्राण प्रतिष्ठा में भाग ले सकें इसलिए यह निर्णय लिया गया है पूरे देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 तक पुरी होगी तब तक के लिए सभी सरकारी दफ्तरों के लिए छुट्टी का ऐलान किया गया है

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर पर समाकर डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी डाक टिकटोक की एक पुस्तक जारी की इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राम सीता और रामायण का महात्म्य समय समाज, जाति, धर्म, से परे हैं.

RAM MANDIR INAUGURATION अनुष्ठान जारी

अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान जारी किया गया है बुधवार 17 जनवरी 2024 को कलश पूजन का आयोजन किया गया है राम भगवान की मूर्ति को राम मंदिर के गर्भग्रह में शुक्रवार को लाया गया मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भग्रहमें एक विशेष पूजा आयोजित की गई थी।

अयोध्या राम मंदिर अनुष्ठान

अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान जारी किया गया था जो बुधवार 17 जनवरी 2024 से लेकर 21 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा।

PRAN PRATISHTHA

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12:20 पर शुरू होगा और लगभग दोपहर 1:00 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद बताई जा रही है समझ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपस्थित होंगे और साथ ही साथ हजारों लोग शामिल होंगे

Leave a comment